![]()
हकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल की उपस्थिति में दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
जयपुर में राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के बीच ज्वाइंट वेंचर के तहत वैशाली नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर खोलने का समझौता हुआ है। गुरुवार को सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रा
एमओयू पर एनसीसीएफ की ओर से स्टेट हैड मधु शर्मा और कॉनफेड की ओर से मैनेजर (मार्केटिंग) हनुमान अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत किया गया है।
इस डिपार्टमेंटल स्टोर पर एनसीसीएफ के ‘जना:’ ब्रांड और कॉनफेड के ‘उपहार’ ब्रांड के उत्पाद मुख्य रूप से उपलब्ध होंगे। विशेष रूप से ‘जना:’ ब्रांड के ऑर्गेनिक उत्पाद और ‘उपहार’ ब्रांड के प्रसिद्ध मसाले व मिलेट उत्पाद यहां मिलेंगे। आम लोगों को एक ही स्थान पर ये सभी उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छा और राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार सहकारी संस्थाओं द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोलने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 17 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकार एवं रोजगार उत्सव के दौरान 64 मिलेट आउटलेट्स का उद्घाटन किया था।
इस अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) और कॉनफेड की प्रबंध निदेशक शिल्पी पांडे और कॉनफेड के महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments