☜ Click Here to Star Rating



जिले के ट्रक ऑपरेटर सस्पेंड की गई आरसी बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

जिले के ट्रक ऑपरेटर सस्पेंड की गई आरसी बहाल करने व अन्य जिलों के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले करीब 24 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। ऑपरेटरों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर ट्रकों को कलेक्ट्रेट के सामने खड़ा कर चाबियां जिला

.

हनुमानगढ़ जिला ट्रक यूनियन प्रधान जुगल किशोर राठी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में करीब दो हजार ट्रक हैं। छह हजार परिवारों का पालन-पोषण इन ट्रकों के माध्यम से हो रहा है, लेकिन बुधवार को ट्रक ऑपरेटर व उनके परिवार भूखों मरने की कगार पर हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ओवरलोडिंग है।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग व खनिज विभाग दोनों सरकारी विभाग हैं। एक विभाग ओवरलोड करवाता है तो दूसरा जुर्माना लगाता है। उनकी मांग है कि व्यवस्था ही इस तरह की हो कि वाहनों में ओवरलोडिंग न करवाई जाए। उन्होंने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

डीटीओ से मिले तो उन्होंने इंस्पेक्टर नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। ट्रक ऑपरेटर करोड़ों रुपए का टैक्स दे रहे हैं। दूसरी तरफ ओवरलोडिंग की वजह से करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि जिले में सभी अधिकारियों को पाबंद किया जाए कि कोई वाहन ओवरलोड न चले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो ट्रक ऑपरेटर अपने-अपने वाहनों को जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष खड़े कर और चाबियां जिला कलेक्टर को सौंप देंगे।

जिला परिवहन अधिकारी नरेन्द्र पूनिया ने बताया कि पूरे राजस्थान में जो वाहन लगातार ओवरलोड चल रहे हैं, ऐसे वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी कर कहा गया था कि वे डीटीओ ऑफिस में अपने वाहन लाकर उनकी जांच करवाएं। कमी पाए जाने पर आरसी सस्पेंड होगी। कमी नहीं पाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ऐसे वाहन मालिकों को दो से तीन बार नोटिस दिए गए।

इसके बावजूद इसके कई ट्रक मालिक अपने वाहनों को डीटीओ ऑफिस में नहीं लाए और न ही जांच करवाई। ऐसे ट्रकों की आरसी सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है। हनुमानगढ़ डीटीओ ऑफिस की ओर से ऐसे 14 वाहनों की आरसी सस्पेंड की गई है। इनमें हनुमानगढ़ के दो या तीन वाहन हैं। शेष अन्य जिलों के वाहन हैं।

उन्होंने कहा कि जिस ऑथोरिटी या जिस डीटीओ ऑफिस ने किसी वाहन की आरसी सस्पेंड की है, उस ऑथोरिटी या उस डीटीओ ऑफिस की अनुमति के बगैर, बिना एनओसी के किसी भी वाहन की आरसी एकतरफा कार्रवाई कर बहाल नहीं की जा सकती। इस संबंध में हैड ऑफिस और ट्रक ऑपरेटरों की वार्तालाप चल रही है।

वार्तालाप के अनुसार जो भी उच्चाधिकारियों के निर्देश प्राप्त होंगे, उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों की शिकायत है कि लोकल वाहनों पर ओवरलोड के संबंध में अधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक ऑपरेटरों को कहा गया है कि वे ओवरलोड वाहन दिखने पर किसी भी उनसे सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं। मौके पर पहुंचकर ओवरलोड वाहन का चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एक इंस्पेक्टर होते हुए भी अगस्त माह में अब तक 13 लाख से अधिक रुपयों के ओवरलोड वाहनों के चालान किए हैं। संभवतया इस तरह की कार्रवाई करने के मामले में पूरे राजस्थान में हनुमानगढ़ प्रथम है। ओवरलोड के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading