☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर के झाड़ोल में एक 55 साल की महिला ने बुधवार को अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की बधाई देने प्रसूता के पोते-पोती और दोहिते भी झाड़ोल पहुंचे। प्रसूता रेखा कालबेलिया ने झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अपने 17वें बच्चे को जन्म

.

4 लड़के और एक लड़की की मौत हो चुकी कवराराम कालबेलिया झाडोल के लीलावास में रहता है और वह भंगार का काम करता है। वर्तमान में उसके 7 लड़के और 4 लड़कियां है। 4 लड़कों और एक लड़की की पैदा होने के बाद मौत हो चुकी है। अब उसके कुल 12 संतान हैं। उनमें से दो लड़के व तीन लड़कियों की शादी तक हो चुकी है। प्रसूता रेखा के इन शादी-शुदा बच्चों के भी दो से तीन बच्चे पैदा हो चुके हैं।

बच्चों की शादी ब्याज लेकर की कवराराम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसने ब्याज लेकर अपने बच्चों की शादी की और जैसे तैसे बच्चों को पाल रहा है। परिवार में कोई भी सदस्य कभी स्कूल नहीं गया। पीएम आवास से घर तो बना दिया लेकिन जिस जगह घर बनाया था। वह जमीन उनके खातेदारी में नहीं होने के कारण आज बच्चों सहित पूरा परिवार बेघर हो गया है। ऐसे में उन्हें पालने का संकट खड़ा हो गया।

परिजनों को प्रसूता की नसबंदी कराने को कहा है: डॉक्टर स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर रोशन दरांगी ने बताया कि प्रसूता ने हमें बताया था कि उसका यह चौथा बच्चा है। फिर बाद में हमें सूत्रों से पता लगा कि इनके 16 बच्चे पहले से हैं। जिनमें से 5 बच्चों की डेथ हो चुकी है। 11 वर्तमान में थे। हमने प्रसूता के परिजनों को बुलाया और नसबंदी के लिए मोटीवेट किया। हमने उन्हें काउंसलिंग करके जल्द से जल्द नसबंदी कराने के लिए कहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading