![]()
नागौर जिला मुख्यालय पर आज विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। तिरंगा रैली में घोड़े, ऊंट, सहित सैंकड़ो की संख्या में शहरवासियों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। तिरंगा रैली
नागौर SDM गोविंद सिंह भींचर व तहसीलदार नृसिंह टांक ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में विशाल तिरंगा रैली व हर घर स्वछताता अभियान रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट से रवाना होकर गांधी चौक पहुंची। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी और शहर वासियों ने भी वाहनों पर सवार होकर तिरंगा लहराया। तिरंगा रैली में स्वयंसेवी संगठनों व व्यापार संगठनों के लोग भी शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments