![]()
जैसलमेर। पुलिस की गिरफ्त में हमलावर।
जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के बेटे भवानी सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को चार महीने बाद सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। सदर थाना प्रभारी बगडूराम ने बताया- खुड़ीयासर सिंह उर्फ लोकेंद्रसिंह (27) पुत्र प्रेमसिंह राजपूत इस मामले में वांटेड था। आख
विधायक के बेटे पर किया था हमला
गौरतलब है कि रॉयल्टी ठेके को लेकर जैसलमेर में चल रहे विवाद में जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के बेटे भवानी सिंह भाटी पर हमला हुआ था। इस मामले को लेकर 3 अप्रैल को भवानी सिंह पुत्र छोटु सिंह निवासी अमरसागर ने सदर थाना में शिकायत भी दी थी। शिकायत में उसने बताया कि शैतानसिंह पुत्र सज्जनसिंह और अन्य द्वारा मेरी गाड़ी फॉर्च्यूनर के सामने आकर पत्थर मारे और मेरी गाडी को गेटवे गाड़ी से टक्कर मारकर मेरे को जान से मारने का प्रयास किया। हमने मामला दर्ज कर 20 से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानलेवा हमला मामले में वांटेड था आरोपी
सदर थाना प्रभारी बगडूराम ने बताया- विधायक के बेटे भवानी सिंह पर हमले के मामले में ज्यादातर आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। मगर इस मामले में लोकेंद्र वांटेड था। सदर थाना प्रभारी बगड़ूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर लोकेंद्र की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड आरोपी खुड़ीयासर सिंह उर्फ लोकेंद्रसिंह को पकड़ा गया। उसको पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया।
जैसलमेर के BJP विधायक के बेटे को पीटा:फॉर्च्युनर गाड़ी में तोड़फोड़, नाके पर आग लगाई; रॉयल्टी ठेकेदार से हुआ विवाद
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments