![]()
झालावाड़ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया और शहीद मुकुट बिहारी काे दी श्रद्धांजलि।
झालावाड़ में कारगिल विजय दिवस के 26वें वर्ष पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाईन पुलिस चौराहा पर स्थित शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया और शहीद मुकुट बिहारी की प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर इतिहासकार ललित शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध की विजय गाथा को विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के शौर्य को याद करने पर हमें गर्व महसूस होता है।
शहीद स्मारक समिति के सचिव ओम पाठक ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने 78 दिन तक चले कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करके देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक हमारा अभिमान हैं।
कार्यक्रम में मनोहरथाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में स्कूल गिरने से मृत हुए बच्चों को भी श्रद्धांजलि दी गई। सभी शहीदों और मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि समारोह में समिति के भगवती प्रकाश, मनजीत सिंह, फारूख अहमद, सत्यप्रकाश शर्मा, श्याम खटाणा, भारत सिंह, नंदसिंह राठौड़, लक्ष्मीकान्त पहाड़िया, जितेन्द्र गौड़, कन्हैया कश्यप सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके अलावा वीरांगना अंजना मीणा, संपत देवी, कैप्टन जगन्नाथ और कई पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments