☜ Click Here to Star Rating



श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के जर्जर भवन को लेकर शनिवार को स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया।

डूंगरपुर में श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के जर्जर भवन को लेकर शनिवार को स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और राज्य सरकार का पुतला जलाया

.

प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स ने झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार और जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

छात्र नेता तुषार परमार ने बताया कि 1961 में स्थापित एसबीपी कॉलेज का अधिकांश भवन अब पूरी तरह खंडहर हो चुका है। भवन की छत और दीवारें जर्जर हो गई हैं। प्लास्टर कभी भी गिर जाता है। छत टूटकर गिरने का खतरा है और दीवारें भी सुरक्षित नहीं हैं।

परमार ने कहा कि इस भवन में बैठकर पढ़ाई करना तो दूर, आसपास खड़े रहना भी खतरनाक है। पुराने भवन में पहले भी कई बार प्लास्टर, छत और दीवारें गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ गया है।

स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी कि अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन अगर सरकार, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के जर्जर हिस्से को जल्द गिराने की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading