![]()
नवलगढ़ में सुनारी कुआं के पास स्थित 132 केवी जीएसएस में बड़ा पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार को सुबह 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
निगम कनिष्ठ अभियंता पूजा चौधरी ने बताया कि बिजली कटौती सुबह 6 बजे से 9 बजे तक रहेगी। इस दौरान नवलगढ़ शहर में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। साथ ही ढाका की ढाणी, दुर्जनपुरा, डूंडलोद, चैलासी और मोहब्बतसर में भी बिजली नहीं रहेगी।
बलवंतपुरा, ढाणियां पंचायत, नवलड़ी, बडवासी और कोलसिया क्षेत्र भी इस कटौती से प्रभावित होंगे। इसके अलावा बाय, सिंगनोर, बिरोल, झाझड़, पुजारी की ढाणी, परसरामपुरा, देवगांव, बसावा, खिरोड़, कोलिड़ा और इन क्षेत्रों के आसपास के इलाकों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
ये बिजली कटौती ट्रांसफार्मर लगाने के आवश्यक कार्य के लिए की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments