![]()
मनियां पुलिस ने अवैध चंबल रेता से भरा ट्रेलर जब्तकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
29 जुलाई 2025 को मुखबिर से मिली सूचना पर थानाधिकारी रामनरेश मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी बरैठा के सामने एनएच-44 पर नाकाबंदी की। इस दौरान धौलपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रेलर (नंबर RJ11-GD-0341) को रोका गया।
ट्रेलर रुकते ही उसमें से दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आबादी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र कुमार (31) पुत्र रामभरोसी, निवासी गडराई, थाना दिहौली, जिला धौलपुर बताया। उसने खुद को ट्रेलर का खलासी बताया। फरार हुए व्यक्ति की पहचान आलम खान पुत्र नवले खान, निवासी गडराई, थाना दिहौली, जिला धौलपुर के रूप में हुई है, जो ट्रेलर का ड्राइवर है।
जांच में पाया गया कि ट्रेलर में गीला चंबल रेता-बजरी भरा हुआ था। आरोपियों ने चंबल नदी के घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से रेता निकाला था। यह कार्य धारा 281, 303(2) बीएनएस, 29/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 और 41, 42 फॉरेस्ट एक्ट के तहत अपराध है।
पुलिस ने ट्रेलर और उसमें भरे रेता-बजरी को जब्त कर लिया है। जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार चालक आलम खान की तलाश जारी है। मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments