निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर पैसेजर के लिए बन रहा फुट ओवरब्रिज के पिलर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बाड़मेर रेलवे स्टेशन पार्सल रूम के पास की है। पुलिस ने मृतक के शव को बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस

ट्रेलर से क्रेन से नीचे उतारने का दौरान पिलर नीचे गिर गया।
पुलिस के अनुसार रविवार को ट्रेलर फुट ओवरब्रिज के पिलर भरकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आए था। ट्रेलर से क्रेन मशीन से नीचे उतारे जा रहे थे। इस दोरान दो-तीन पिलर अचानक गिर गए। जिसकी चपेट में आने से ट्रेलर ड्राइवर नीचे दब गया। आनन-फानन में पिलरों को हटाकर उसे बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। वहीं मृतक के शव को जिला हास्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।

क्रेन से ट्रेलर से नीचे उतारते हुए हादसा।
जीआरपी पुलिस थाने के इंचार्ज रिराम ने बताया-रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि पार्सल रूम के पास पिलर व्यक्ति से अचेत हालात में है। मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक सुखराम पुत्र माणकराम निवासी खेतनगर जोधपुर का निवासी है। फिलहाल जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनो ंको सूचना दे दी गई है। पिलर (कॉलम) 10 क्विंटल टन का है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments