बॉयलर में लगी आग से उठती लपटें।
अजमेर के अर्जुनपुरा में ख्रालसा पेट्रोल पम्प के पास टार फैक्ट्री के बॉयलर में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फॉम का उपयोग भी करना पड़ा। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

आग बुझाती दमकल व मौजूद अधिकारी।
ग्राम पंचायत केसरपुरा के पास अनादि एंटरप्राइस आयल फ़ैक्ट्री में पुराने टायरों के निस्तारण का काम होता है। यहां पुराने टायरों से निकलने वाले तेल के स्टॉक टैंक बॉयलर में दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची मांगलियावास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। सूचना के बाद दमकल ने आग बुझाना शुरू किया।
नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश फुलवारी ने बताया-पहले सेदरिया व बाद में अजमेर से दमकल भेजकर आग पर काबू पाया। आग तेज होने के कारण फॉम का उपयोग किया। अब आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
(इनपुट-ओम प्रकाश चौधरी)
…………
पढें ये खबर भी….
अजमेर में सेवन वंडर टूटेगा, लेकिन तारीख तय नहीं:17 सितंबर है डेडलाइन, याचिकाकर्ता बोले- नहीं तोड़ा तो अगले ही दिन जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

जिला प्रशासन की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों खर्च कर बनाए गए सेवन वंडर को 17 सितम्बर तक तोड़ना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। लेकिन फिलहाल डेट तय नहीं की गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments