☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर में हिरण मगरी थाना क्षेत्र के उमरड़ा गांव में बीती रात एक 17 वर्षीय नाबालिग को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ईश्वर मीणा अपने पिता रतन मीणा के साथ रोज की तरह बाइक से टिफिन सप्लाई करने जा रहा था। तभी सीमें

.

बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, ज​​बकि पिता घायल हो गए। पिता के सामने ही उनके इकलौते बेटे ने रोड़ पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। बेटे को नहीं बचा पाने पर पिता गहरे दुख में है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा: सरपंच उमरड़ा सरपंच गोपाल मीणा ने बताया कि ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण ही ये हादसा हुआ है। मृतक बच्चे का परिवार बेहद गरीब है और टिफिन सप्लाई का काम करता है। मृतक बच्चा पर ही पूरे काम की जिम्मेदारी थी। हमने ट्रक मालिक को फोन करके बुलाया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की लेकिन ट्रक मालिक अभी तक नहीं आया। अगर परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिलती है तो ग्रामीण विरोध पर उतरेंगे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा हिरण मगरी थाना पुलिस ने रात में हादसे के बाद शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवा दिया था। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मोर्चरी में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे और मुआवजे की मांग करने लगे थे। पुलिस समझाइश के बाद वे माने और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading