![]()
बहरोड़ में बुधवार को 33 केवी लाइन पर टावर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता अमित यादव ने इस बारे में जानकारी दी।
.
उन्होंने बताया कि बिजली कटौती से रीको फेस-1 इंडस्ट्रीज एरिया प्रभावित होगा। इसके अलावा अलवर रोड, कल्याणपुरा, अनाज मंडी, अशोक विहार, कोर्ट कैंपस और कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कार्य अति आवश्यक होने के कारण किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments