☜ Click Here to Star Rating


कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हिंदू राष्ट्र का झंडा कहीं फहराएगा तो पहला नंबर राजस्थान का ही होगा। यह वह भूमि है, जहां महाराणा प्रताप की तलवार ने विरोधियों को नाकों तले चने चबवा दिए थे।

.

रामप्रसाद हाथी को जब विरोधी पकड़कर ले गए, वह इतना कट्टर हिंदू था कि मनुष्य न होने के बावजूद भी दुश्मन के घर का न पानी पिया। न खाना खाया। राजस्थान में यह समर्पण है। इसलिए इसे वीरों की भूमि कहा जाता है।

राजस्थान के लोग ही नहीं बल्कि घोड़े और हाथी भी कट्टर हिंदू हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने सीकर के रैवासा धाम में चल रहे 9 दिवसीय ‘सियपिय मिलन महोत्सव’ में ये बात कही।

धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा- अब छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा। कश्मीर तो लेंगे ही और साथ में दहेज में पाकिस्तान भी उठा लेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री प्राइवेट प्लेन से सीकर हवाई पट्टी पर पहुंचे थे।

धीरेंद्र शास्त्री प्राइवेट प्लेन से सीकर हवाई पट्टी पर पहुंचे थे।

कट्‌टर हिंदुओं की भूमि है राजस्थान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- रैवासा धाम और इसके आसपास के लोग परम भाग्यशाली हैं। क्योंकि इतने संतों के वह एक साथ दर्शन कर रहे हैं। वे अपना पूरा जीवन भी लगा दें तो इतने संतों के एक साथ दर्शन नहीं कर सकते।

यह किशोरी जी और जानकी जी की भूमि है। भगवान को पाने का एकमात्र उपाय भक्ति है। मेरा यहां के लोगों से निवेदन है कि इसे तीर्थ घोषित करवाने के लिए प्रयास करें।

उन्होंने कहा- राजस्थान महावीर की भी भूमि है। क्योंकि राजस्थान में दो बालाजी के मंदिर हैं। एक तो सालासर बालाजी और दूसरा मेहंदीपुर बालाजी। अब रैवासा धाम के कारण यह भूमि रघुवीर की भी भूमि हो गई है।

गो-माता के लिए पदयात्रा निकालेंगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम जल्द ही यहां कथा सुनाने आएंगे। 7 से 16 नवंबर तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, गो-माता को राष्ट्र माता बनाने, भारत में होने वाले गोवध पर प्रतिबंध लगाने के लिए पदयात्रा निकालेंगे। आप सब लोगों को उसमें आना है।

उन्होंने कहा- मैं युगांडा गया हुआ था। वहां मैंने एक अद्भुत बात देखी कि कन्यादान में दहेज नहीं बल्कि गाय माता दी जाती है। गांव में जिसके पास जितनी गाय होंगी, वह आदमी उतना ही अमीर माना जाएगा। जंगली भैंस को छोड़कर पूरे युगांडा में एक भी भैंस नहीं है। गोदान भी वर पक्ष के द्वारा किया जाता है। कन्या भी उसी को दी जाती है, जिसके पास सबसे ज्यादा गाय माता हो।

युगांडा में ऐसा है, भारत में भी ऐसा होना चाहिए। विदेशी धरती पर ऐसा है तो भारत में क्यों नहीं? भारत तभी हिंदू राष्ट्र बन पाएगा, जब गाय माता बचेगी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए गाय माता को बचाना जरूरी है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए लोगों को बीच धक्का-मुक्की हुई।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के लिए लोगों को बीच धक्का-मुक्की हुई।

जो कायदे में रहेगा, वह फायदे में रहेगा गोवध का जो कलंक भारत पर लगा है। यह कलंक मिटते हुए कौन-कौन देखना चाहेगा? श्रद्धा जैसे कांड दोबारा न हो। उस पर ब्रेक लगवाना कौन चाहेगा? राजस्थान का कन्हैया लाल दर्जी याद है। वैसी घटना दोबारा हिंदुओं पर न हो। कौन-कौन ब्रेक लगवाना चाहेगा? कौन-कौन मुंहतोड़ जवाब देना चाहता है?

QuoteImage

इसका एक उपाय है कि एक घंटा तुम्हारा हिंदू राष्ट्र हमारा। आप रोजाना एक-एक घंटा हिंदू राष्ट्र के लिए निकालना प्रारंभ करेंगे। हम दावे के साथ कहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र भी बनेगा, धर्म विरोधियों के मुंह पर तमाचा भी लगेगा। जो कायदे में रहेगा, वह फायदे में रहेगा, नहीं तो पाकिस्तान खुला हुआ है।

QuoteImage

छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मैंने युगांडा में टीवी पर देखा कि पाकिस्तान के मुनीर भाईसाहब ने कहा- हम भारत पर मिसाइल दाग देंगे। उनसे कहना कि तुम्हारी मिसाइल चीन की है। कम चलती हैं। हमारी वाली 900 किलोमीटर तक छोड़ती नहीं है। अब छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा। कश्मीर तो लेंगे ही और साथ में दहेज में पाकिस्तान भी उठा लेंगे। ऑपरेशन सिंदूर इतना खतरनाक है कि 900 किलोमीटर अंदर घुसकर मारा।

यह तभी संभव है जब हम कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद पर भरोसा करेंगे। जब हम अपनी संत परंपरा पर भरोसा करेंगे। वेद परंपरा पर भरोसा करेंगे। आचार्य परंपरा पर भरोसा करेंगे। मस्तक पर तिलक लगाएंगे, गो-रक्षक नहीं गो-सेवक बनेंगे। तभी गो-माता बचेगी। तब ही भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। तभी हिंदुओं का उत्थान होगा। तभी हिंदू सुरक्षित होंगे। हिंदुस्तान सुरक्षित होगा।

कार्यक्रम के दौरान लोग धीरेंद्र शास्त्री से मिलने मंच पर भी चढ़ गए।

कार्यक्रम के दौरान लोग धीरेंद्र शास्त्री से मिलने मंच पर भी चढ़ गए।

कार्यक्रम में भीड़ के कारण लोग मंच पर चढ़े कार्यक्रम में भारी भीड़ पहुंच गई। जो बेकाबू हो गई। लोग धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर चढ़ गए। वहीं, जाते समय एक महिला कॉन्स्टेबल धक्का लगने से नीचे गिर गई।

यह खबर भी पढ़ें…

बाबा रामदेव बोले-मुसलमान मजदूरी का 6% हिस्सा दान करता है:हम लोग 1% भी काटने पर कहते हैं, महाराज हम तो पहले ही गरीब हैं

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा- मुसलमान अब टेक्निकल काम करने लग गए हैं। मुसलमान की मजदूरी अब 500 से 1 हजार रुपए हो गई है। एक सौ और एक हजार रुपए कमाने वाला हर मुसलमान उस मजदूरी से 6% हिस्सा पहले ही निकाल लेता है। वह कहता है कि इस पर मेरा अधिकार नहीं है। वह मदरसे-मस्जिद में जकात देता है। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading