बालोतरा जिले की पुलिस ने एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चलाकर 7 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिले की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
एसपी रमेश ने बताया- लंबे समय से फरार स्थाई वांरटियो की धरपकड़ एवं स्थाई वारंटियों के लिए चलाए जा रहे स्पेशल अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत एएसपी गोपालसिंह भाटी और समस्त डीएसपी बालोतरा के निकटतम सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाई गई। अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

स्थाई वारंटी लंबे समय से चल रह थे फरार।
दबिश के दौरान टीमों को दिए गए टास्क अनुसार रूट तैयार किया गया। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस थाना मंडली पुलिस ने एक साल से फरार स्थाई वारंटी भैराराम पुत्र खीयाराम निवासी सारणों की ढाणी करावडी, जालोर बालोतरा पुलिस ने परखाराम पुत्र दलाराम निवासी मेवानगर जसोल, बालोतरा, रकबीर कुमार पुत्र अमराराम निवासी नाकोड़ा रोड जसोल व करनाराम उर्फ करणाराम पुत्र हीराराम निवासी तिलवाड़ा रोड जसोल को गिरफ्तार किया है।
इसी तरीके से समदड़ी पुलिस ने पुरूषोतम पुत्र मंगलाराम निवासी समदड़ी हाल गूंगा शिव बाड़मेर, जसोल पुलिस ने जोगाराम पुत्र खंगाराराम निवासी बायतु भोपजी बायतु व इकबाल खान पुत्र दीदार खान निवासी कृषि मंडी के सामने सिवाना को गिरफ्तार किया है। स्थाई गिरफ्तारियों को को कोर्ट में पेश किया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments