![]()
कोचिंग में इंटेली माइंड स्कॉलरशिप का विमोचन।
अलवर में मॉड्यूल्स संस्थान की ओर से नवंबर माह में स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा का नाम मॉड्यूल्स इंटेली माइंड स्कॉलरशिप टेस्ट रखा गया है। इसमें टॉप तीन विद्यार्थियों को दुबई एजुकेशन ट्रिप प
प्रेस काॅन्फ्रेस में सोरव खान ने बताया की परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण नूह, डिग, खैरथल, तिजारा, अलवर और बहरोड़ में होगा, जबकि दूसरा चरण अलवर में आयोजित किया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इस स्कॉलरशिप परीक्षा में कुल चार लाख रुपए के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। टॉप तीन विद्यार्थियों को दुबई ट्रिप दी जाएगी, जबकि छठे और सातवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अनुभव का अवसर देना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments