दौसा DST द्वारा पकड़े गए बदमाशों की परेड कराई गई।
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बदमाश महिलाओं की ड्रेस सलवार-सूट में छिपे थे। जिन्हें डीएसटी ने दबिश देकर गिरफ्तार
दरअसल, 3 अक्टूबर की रात्रि को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर खेड़ा पहाड़पुर गांव के पास कुछ बदमाश एक होटल संचालक से झगड़ा कर रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी के टक्कर देकर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही हादसे में कोई पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ था। वारदात के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई।

इसके बाद बालाजी पुलिस और डीएसटी की टीम ने तकनीकी संसाधनों से बदमाशों की तलाश करते हुए जयपुर के बीलवा से डीएसटी टीम के हत्थे चढ़े। जब दोनों बदमाशों को दबोचा तो पुलिस भी एक बार तो उनकी ड्रेस देखकर हैरान रह गई। पुलिस को चकमा देने के लिए दोनों ही बदमाश सलवार-सूट पहने हुए थे। पुलिस टीम बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस से बचने का नया ट्रेंड निकाला
गिरफ्तार दोनों आरोपियों की रविवार को पुलिस ने बालाजी बाजार में होकर पैदल मौका परेड कराई तो लोग भी महिलाओं की वेशभूषा में बदमाशों को देखकर दंग रह गए। थाना इंचार्ज ने बताया कि बदमाशों द्वारा अपराध करने के बाद पुलिस से बचने के लिए अब महिलाओं की ड्रेस पहनकर बचने का नया ट्रेंड निकाला है। लेकिन उसके बावजूद भी बदमाश खुद को पुलिस की नजर से नहीं बचा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments