जोन नंबर 6 के गेट पर हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों को सफारी पर भेजते वनाधिकारी।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में एक अक्टूबर से वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसे लेकर वन विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को निशुल्क रणथम्भौर में टाइगर सफारी का करवाई गई। यहां रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंब
वन्यजीव सप्ताह की हुई शुरूआत
रणथम्भौर रिजर्व में एक अक्टूबर से टूरिज्म सीजन शुरू हो गया। यहां 3 माह के लंबे अंतराल रणथम्भौर पर्यटकों से गुलज़ार दिखा। हालांकि आज बुधवार का वीकली ऑफ होने के चलते रणथम्भौर के मुख्य जोन एक से पांच तक पर्यटकों के लिए बंद रहा। जिसके चलते आज पर्यटकों को जोन नंबर 6 से 10 तक भेजा गया।
यह बोले रणथम्भौर DFO भाकर
रणथम्भौर नेशनल पार्क के DFO रामानंद भाकर ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटक वाहनों को पार्क भ्रमण के लिए रवानगी दी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को भी निशुल्क सफारी करवाई जा रही है। बारिश के दौरान तीन माह के लिए रणथम्भौर नेशनल पार्क बंद किया जाता है। जिसके बाद आज विधिवत रूप से रणथंभौर नेशनल पार्क पर्यटकों के सफारी के लिए खोल दिया गया है। हालांकि NTCA की गाइडलाइन के अनुसार साप्ताहिक अवकाश के चलते जोन नंबर एक से पांच के बीच पार्क भ्रमण आज बंद रखा गया है । जोन नंबर एक से पांच के बीच पर्यटकों को कल सुबह गुरुवार से प्रवेश दिया जा सकेगा। इस साल बारिश अधिक होने के चलते रणथम्भौर नेशनल पार्क के जोन नंबर एक का रास्ता पूरी तरह से अभी भी क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते फिलहाल जोन नंबर एक पर पर्यटक सफारी के लिए नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा जोन नंबर 2 से 5 के बीच कल सुबह से पर्यटक पार्क में सफारी पर जा सकेंगे। इसी के साथ आज से वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान वन विभाग की ओर से सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रणथम्भौर नेशनल पार्क में बाघों की लगातार बढ़ती तादाद के चलते सुबह की पारी से ही पर्यटकों में पार्क में सफारी को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
वन्यजीव सप्ताह की झलकियां….

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह के तहत बच्चों को निशुल्क सफारी करवाई गई।

इस दौरान वन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को कैरी बैग्स भी बांटे गए।

रणथम्भौर में टूरिज्म सीजन की शुरुआत के साथ ही पहले दिन अच्छी रौनक देखने को मिली।

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में एक अक्टूबर को बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने भी सफारी का लुत्फ उठाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments