☜ Click Here to Star Rating


पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी में राजपूत हॉस्टल के पास गली में एक मकान में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान।

पाली में बुधवार रात करीब नौ बजे लाठी-सरिया, धारदार हथियार लेकर करीब 20-25 युवक फिल्मी स्टाइल में आकर एक मकान में दरवाजा खोलकर घुसते है। घर में फ्रीज, टीवी, वॉशिंग मशीन से लेकर सारा सामान तोड़ देते है। बदमाशों की दहशत के कारण मोहल्लेवासियों की हिम्मत भ

.

बदमाशों ने घर में रखी एलईटी भी तोड़ दी।

बदमाशों ने घर में रखी एलईटी भी तोड़ दी।

घटना को लेकर पीड़िता पिस्ता देवी पत्नी विक्रम ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 30 सितम्बर की रात करीब नौ बजे उसका बेटा मोहित मेडिकल स्टोर पर टिफिन देने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में खड़ा उनका पड़ोसी धीरज ने उसे रोककर मारपीट की। ऐसे में बाइक छोड़कर वह भागकर घर आ गया। यहां धीरज के पिता को इसकी शिकायत की तो परिवार के लोगों ने उनसे ही झगड़ा करने लग गए। ऐसे में वे घर का दरवाजा बंदकर ट्रांसपोर्ट नगर थाने में FIR दर्ज करवाने चले गए।

बदमाशों द्वारा घर में रखी वॉशिंग मशीन भी तोड़ दी।

बदमाशों द्वारा घर में रखी वॉशिंग मशीन भी तोड़ दी।

थाने गए पीछे हथियारबंद युवक घर में घुसे परिवार के लोग घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर थाने में FIR दर्ज करवाने बुधवार रात को ही चला गया था। पीछे मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। इस दौरान धीरज सहित 20-25 युवक मुंह पर रूमाल बांधकर हथियारों के साथ उनके घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने घर में रखा फ्रीज, टीवी, कूलर, मटके, रसोई का सामान सहित सारा सामान तोड़ फोड़ दिया। आरोप है कि गहने और रुपए भी घर में रखे थे वह भी नहीं मिल रहे।

घर में होते तो मार देते घटना को लेकर पीड़ित के रिश्तेदार धनराज ने बताया कि घटना के वक्त पूरा परिवार ट्रांसपोर्ट नगर थाने में FIR लिखवाने गया हुआ था। घर पर होते तो उनके साथ भी हथियारबंद युवक बड़ी घटना कर सकते थे।

पाली के इंद्रा कॉलोनी में गुरुवार सुबह घटना स्थल का जायजा लेने पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस।

पाली के इंद्रा कॉलोनी में गुरुवार सुबह घटना स्थल का जायजा लेने पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस।

शाम ढलते ही चौराहे पर लगता है, नशेडिय़ों का जमकर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने इंद्रा कॉलोनी चौराहे पर गाड़िया घुमाईकर दशहत फैलाने का काम किया। रात करीब नौ बजे आवासीय बस्ती में आकर बदमाशों ने बेखौफ होकर इस तरह घटना को अंजाम दिया कि पूरा मोहल्ला अभी भी दहशत में है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इंद्रा कॉलोनी चौराहे पर शाम ढलते ही नशेडिय़ों का जमघट लग जाता है। लेकिन पुलिस यहां पुलिस नियमित गश्त नहीं करती। जिससे इंद्रा कॉलोनी में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना बढ़ गया है और शाम ढलने के बार चौराहे से होकर गुजरने में भी लोगों को डर लगने लगा है। लेकिन यहां न तो कोतवाली और न ही ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस नियमित गश्त करती है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इंद्रा कॉलोनी चौराहे पर पुलिस चौकी लगाई जाए। जिससे की कॉलोनी में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लग सके।

पड़ोसी से है इस चबुतरी को लेकर विवाद।

पड़ोसी से है इस चबुतरी को लेकर विवाद।

SHO बोले- आरोपियों की कर रहे तलाश मामले में टीपी नगर थाने के SHO भवानी सिंह ने कहा कि घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जो मुख्य आरोपी बताया है इनका पड़ोसी है। दोनों परिवारों में चबूतरी को लेकर विवाद हुआ था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading