☜ Click Here to Star Rating


पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में बुधवार रात को घायल पुलिसकर्मी का उपचार करते डॉक्टर और मौजूद पुलिसकर्मी।

पाली में तस्करों की स्कोर्पियो का पीछा करते समय पुलिसकर्मियों की गाड़ी के आगे अचानक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। इस हादसे में ASI सहित दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए और एक कॉन्स्टेबल चोटिल हो गया। तीनों

.

बुधवार देर रात को एम्बुलेंस से घायल पुलिसकर्मियों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

बुधवार देर रात को एम्बुलेंस से घायल पुलिसकर्मियों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

रानी थाने के SHO पन्नालाल ने बताया कि बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कोर्पियो में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर तस्कर आ रहे है। ऐसे में रानी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की। निजी पिकअप गाड़ी लेकर गए। नाकाबंदी देख तस्करों ने अपनी स्कोर्पियो तेज गति से दौड़ा दी। ऐसे में निजी पिकअप में सवार होकर रानी थाने के ASI ओटाराम, कॉन्स्टेबल जयसिंह, विजेंद्र, जगदीश ने उनका पीछा किया। इस दौरान रात करीब डेढ़ बजे इटंदरान चारणान के निकट अचानक उनकी गाड़ी के आगे मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। इस हादसे में ASI ओटाराम, कॉन्स्टेबल जयसिंह, विजेंद्र घायल हो गए और कॉन्स्टेबल जगदीश चोटिल हो गया। तीनों घायलों को रानी हॉस्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पाली रेफर किया गया। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। तीनों पुलिसकर्मियों की हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने पर कई पुलिस अधिकारी भी रात को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading