![]()
फिलहाल पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की डीएसटी और आरजीटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पशुओं के चारे के लिए बनाए गए कमरे में छुपाकर रखे 69.7 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए है। साथ ही माप तौल में उपयोग में लिया जाने वाला इलेक्ट्रिक कांटा भी जब्त किया है। महिला आरोपी
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि कमला पत्नी श्रवण कुमार निवासी रावली नाडी नेहरावास की ढाणी व खेत में भारी अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। इस पर आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार को तुंरत गांव रावली नाडी स्थित कमला के घर पर दबिश देने के निर्देश दिए गए।
टीमों ने कमला के घर पर दबिश देकर तलाशी ली गई। ढाणी के पास पशुओं के चारा रखने के लिए बनाए गए ईटों के कमरे में 5 कट्टों में 69 किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त भरा हुआ पाया गया। इस पर मादक पदार्थ को जब्त कर महिला आरोपी कमला पत्नी श्रवण कुमार निवासी रावली नाडी नेहरावास को महिला कांस्टेबल की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया।
10.45 लाख के है डोडा-पोस्त
पुलिस ने बताया- बरामद डोडा-पोस्त की अनुमानित कीमत 10 लाख 45 हजार रुपए आंकी की गई है। वहां से मादक पदार्थ का माप-तौल करने का एक इलेक्ट्रिक कांटा भी जब्त किया गया। पुलिस ने थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल महिला आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
डोडा-पोस्त तस्करों से खरीदना बताया है
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि डोडा-पोस्त हीरकन निवासी खीचड़ों का वास बांड व पुराराम निवासी मंगले की बेरी की ओर देना बताया है। इस संबंध में जांच और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं महिला आरोपी से माल कहां-कहां सप्लाई करती थी। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments