![]()
सवाईमाधोपुर | राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल झोपड़ी खंडार में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (14 वर्षीय छात्र-छात्रा) की विभिन्न स्पर्धाएं ब्लू स्टार एकेडमी सवाई माधोपुर के तरणताल में करवाई गई। इस अवसर पर स्कूल निदेशक महेंद्र सैनी ने फिजिकल
तैराकी प्रतियोगिता में 9 स्कूलों के 20 तैराकों के बीच स्पर्धाएं आयोजित हुई। 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सेलम स्कूल के आराध्य दाधीच ने प्रथम एवं महात्मा गांधी राजकीय स्कूल हरसहाय कटला के बिलाल खान ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पचीपल्या के साजिश खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 50 मीटर फ्रीस्टाइल छात्रा वर्ग में ब्लू स्टार एकेडमी की वेदिका सैनी ने प्रथम, श्यामोली स्कूल की कोमल गुर्जर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल सेलम स्कूल के आराध्य ने प्रथम, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल हरसहाय जी कटला के हेमराज बंजारा ने द्वितीय तथा खीरखड़ी स्कूल के विकास गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर फ्री स्टाइल में सेलम स्कूल के आराध्य दाधीच प्रथम, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल हरसहाय जी का कटला के हेमराज बंजारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मी बैक स्टॉक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पचीपल्या के पी.के. बंजारा ने प्रथम तथा महात्मा गांधी राजकीय स्कूल हरसहाय जी का कटला के फैजान खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments