☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के करणी विहार थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन वाहनों को रिकवर किया हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश शातिर वाहन चोर हैं ये लोग चोरी के वाहनों को कम दाम में बेच कर नशा और अपना शौक पूरा किया करते थे। करणी विहार थाना पुलिस ने

.

डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि 24 अगस्त को कीरत सिंह निवासी प्लाट नं. 149 बी लेन नम्बर 01 तीजानगर सिरसी रोड जयपुर ने थाने में एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी बाइक बजाज प्लेटिना नम्बर आरजे-14-एनके-0447 से किसी काम से सिरसी रोड पीएसजे ज्वैलर्स गया था। गाडी को शाम 7.25 बजे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। जिस पर पीड़ित ने थाने पहुंच रिपोर्ट दी, जिस पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटना स्थल व महत्वपूर्ण रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। जिस पर बदमाशों को पता चला, जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सुरेश कानव (22) पुत्र श्रवण लाल कानव निवासी गांव रशुलपुरा तहसिल फुलेरा पुलिस थाना फुलेरा जयपुर ग्रामीण हाल किरायेदार गणेश जाजोरिया का मकान गांव केशुपुरा कमला नेहरू नगर थाना भांकरोटा और अजय जाजोरिया (20) पुत्र राजेश जाजोरिया निवासी रैगरों का मोहल्ला केशुपुरा कमला नेहरू नगर थाना भांकरोटा जयपुर को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने बजाज प्लेटिना नम्बर आरजे-14-एनके-0447 रिकवर कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अन्य चोरी करना भी कबूला जिस के बाद पुलिस टीम ने दो अन्य वाहन भी रिकवर किये।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading