![]()
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और उत्तर रेलवे क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुल तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इन तकनीकी कारणों से यात्रियों को वैकल्पि
डीआरएम त्रिपाठी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट
जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण सुपरफास्ट ट्रेन (12467/12468) 16 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच कुल 19 फेरों में फुलेरा-जयपुर रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इस अवधि में ट्रेन का संचालन केवल जैसलमेर-फुलेरा स्टेशनों के बीच ही होगा।
डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के क्रम में स्टेशन यार्ड में एयर कॉनकोर्स की स्थापना के फेज प्रथम व द्वितीय के तहत कॉलम, गर्डर और ब्रेसिंग की लांचिंग का कार्य चल रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन नंबर 12467/12468 का संचालन 16, 17, 19, 20, 21, 24, 25 व 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा।
जम्मूतवी की ओर जाने वाली ट्रेनें बारिश से प्रभावित
उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर अधिक बरसात की वजह से दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन 15 अक्टूबर तक फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द किया गया है। इन ट्रेनों में ट्रेन 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस और ट्रेन 19223/19224 साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस शामिल हैं।
जम्मूतवी मार्ग पर बारिश के कारण ट्रैक की स्थिति खराब होने से सुरक्षा की दृष्टि से इन ट्रेनों को फिरोजपुर स्टेशन तक ही संचालित किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments