☜ Click Here to Star Rating



फलोदी पुलिस ने संगठित अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन से लोगों को कुचलने का प्रयास करते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।

.

18 सितंबर को खारा गांव के बाजार में अनिल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि जैसलमेर की तरफ से आए कुछ युवक टायर बजाकर और वाहन घुमाकर गांव में उत्पात मचा रहे थे। उन्होंने अनिल पर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

एसपी कुंदन कंवरिया के निर्देश पर विशेष टीमें बनाई गईं। एडीशनल एसपी ब्रजराजसिंह चारण और सीओ अचलसिंह देवड़ा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नेनाराम व डीएसटी प्रभारी अमानाराम की टीमों ने कार्रवाई की।

पुलिस ने चाखू निवासी असकर खां पुत्र रईस खान, मलार निवासी गनी खां पुत्र कायमदीन और फलोदी के बरकत कॉलोनी निवासी अकरम पुत्र हीरे खां को गिरफ्तार किया है। गनी खां और अकरम के खिलाफ पहले से एक-एक मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तुफानी गैंग बनाकर गैरकानूनी गतिविधियों से दहशत फैलाना चाहते थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading