महाराज अग्रसेन स्वर्ण आभा बिखेरने वाले रथ से निकले।
अग्रवाल महासभा अलवर की ओर से अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सोमवार शाम को निकाली शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन स्वर्ण आभा वाले रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। उनके साथ हजारों की संख्या में अग्रबंधु व आमजन भी शामिल हुए।
अग्रवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि शोभायात्रा शहर में मुख्य बाजारों से होकर निकली तो जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अनेक झांकियों का खास आकर्षण दिखा। बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा में झांकियों के जरिए महाराज अग्रसेन की तपस्या, महालक्ष्मी के दिए आशीर्वाद, उनके समाजवादी सिद्धांत, भगवान श्रीकृष्ण से उनके सम्बंध को दिखाया गया है।

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा में हजारों महिला भक्त शामिल हुई।
महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम
अग्रसेन जयंती समारोह के तहत रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिभा सममान समारोह हुआ था।जिसमें अग्रवाल समाज की 170 प्रतिभाओं को सम्मानित किया था। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अतुल किशोर गुप्ता ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 व 12 वीं में 80%, स्नातक में 75%, स्नातकोत्तर में 70% व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों, एमबीए, सीए, सीएस, आईआईटी, आईआईटी व नीट में चयनितों व जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय के खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments