जैसलमेर शहर में वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को विद्युत तंत्रों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान डेडानसर रोड़ स्थित कई कॉलोनियों में 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारी नए ट्रांसफॉर्मर पर काम करेंगे।
सहायक अभियंता (AEN ) प्रदीप कुमार बारुपाल ने बताया कि पेंशनर भवन के आगे लगाए गए नए ट्रांसफॉर्मर पर 350 मीटर नई एलटी लाइन डालकर पुराने ट्रांसफॉर्मर का लोड शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। शनिवार सुबह 8 से सुबह 11 बजे तक मरम्मत का कार्य होगा। इस दौरान अचलवंशी फीडर पर आने वाले अचलवंशी कॉलोनी, लोहार बस्ती, सीएमएचओ कार्यालय, कन्या कॉलेज, डेडानसर बस स्टैंड, जवाहर कॉलोनी, डेडानसर मुख्य रोड, कच्ची बस्ती व भाटिया मुक्ति धाम आदि इलाके की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

लोड शिफ्ट करने का होगा काम।
गौरतलब है कि शहर में बिजली वोल्टेज व अघोषित कटौती से लोग परेशान है। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है जिससे आमजन अपने रोजमर्रा के काम तक समय पर नहीं कर पाते हैं। AEN प्रदीप बारूपाल ने बताया- दरअसल, लोड बहुत ज्यादा है, इसको देखते हुए बिजली निगम अपने तकनीकी कर्मचारियों के साथ इस समस्या को दूर करने के प्रयास कर रहा है। इसी के तहत शनिवार को नए ट्रांसफॉर्मर पर 350 मीटर नई एलटी लाइन डालकर पुराने ट्रांसफॉर्मर का लोड शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments