अजमेर के आनासागर वेटलैंड एरिया में बने सेवन वंडर्स को तोड़ने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
पहले दिन रोम के कोलोसियम को पूरी तरह ध्वस्त किया, एफिल टावर को काटकर तीन भागों में किया और दो भाग उतार लिए, क्राइस्ट द रिडिमर की प्रतिमा को सुरक्षित उतारा, मिश्र के पिरामिड को तोड़ना शुरू कर दिया। वहीं ताजमहल व पीसा की झुकी हुई मिनार को आज तोड़ा जाएगा।
कोर्ट ने छह महीने पहले इसे हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद केवल एक प्रतिमा को हटाकर नीचे रखा गया था। कोर्ट में दिए हलफनामे में जिला प्रशासन ने इन्हें 17 सितंबर तक तोड़ने की जानकारी दी थी। डेडलाइन से पहले इन्हें तोड़ने की कल (12 मई को) शुरुआत हुई है।
अजमेर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू से लेकर अब तक आईएएस के हाथों में रहा। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें हुए निर्माण को लेकर नाराजगी जताई। लेकिन ये निर्माण कब-किसने कराए और कौन है जिम्मेदार, अब तक तय नहीं किया गया है।
इनका निर्माण करीब 12 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2022 में इनका उद्घाटन किया था।
अजमेर में बने 7 अजूबों पर चला बुलडोजर:12 करोड़ की लागत से बने थे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक्शन

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments