☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास बने एक होटल में 1 जून को हुए गोलीकांड में सदर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई थी। हत्या के बाद से ही मुख्य आरोपी मौके से भाग निकले थे। तीनों पकड़े गए आरोपियों ने

.

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 1 जून की रात को अजयराज सिंह होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने अचानक होटल में घुसकर उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने मौके पर खड़ी दो कारों में भी आग लगा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मुख्य आरोपियों को छिपाने और फरार रहने में की मदद

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी विनय चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग मुख्य आरोपियों को छिपाने और फरार रहने में मदद कर रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें 27 वर्षीय लोकेन्द्र सिंह उर्फ राहुल पुत्र संग्राम सिंह राजपूत, 25 वर्षीय प्रिंस छापरवाल पुत्र कैलाश चन्द्र छापरवाल और 28 वर्षीय शुभंकर गंगवाल पुत्र कैलाश चन्द्र गंगवाल शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी होटल फायरिंग में सीधे शामिल नहीं थे, लेकिन इन्होंने मुख्य आरोपियों को पनाह दी और फरार रहने में मदद की। इसलिए इन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद अब तक इस पूरे मामले में कुल 17 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

तीनों ने मुख्य आरोपियों की थी मदद।

तीनों ने मुख्य आरोपियों की थी मदद।

कुल 17 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में पहले ही मुख्य हमलावरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हर्षवर्धन सिंह राजपूत, मनोज चौधरी, बद्री जाट, सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरु राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सखी मोहम्मद उर्फ सलीम, कुलदीप सिंह राणावत, किशनलाल जाट, विक्रमसिंह राजपूत, कमल सिंह राजपूत, भवानी सिंह उर्फ बंटी राजपूत, कुलदीप उर्फ ठाकुर, भवानी सिंह उर्फ राहुल और उपेंद्र सिंह उर्फ सोम सिंह शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार इन 14 आरोपियों ने मिलकर 1 जून की रात को यह वारदात की थी। योजना बनाकर होटल में पहुंचे और अजयराज सिंह पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे। जांच में यह भी सामने आया कि हमला आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़ में आ जाएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading