☜ Click Here to Star Rating



महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पीहर पक्ष पहुंचा नगर अस्पताल।

डीग जिले के नगर थाना पुलिस ने एक महिला के शव को दफनाने से पहले ही जब्त कर लिया। महिला के भाई ने आरोप लगाया था की ससुराल वालों ने मेरी बहन की हत्या कर दी है और, वह शव को दफनाने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

.

पति शादी के बाद से ही करता था परेशान

साहुन निवासी कुकपुरी ने बताया की मेरी बहन अफसीना की शादी 2007 में दुदावल के रहने वाले इमरान से करवाई थी। जब से शादी हुई तब से इमरान और उसके परिजन मेरी बहन को परेशान करते आ रहे थे। इमरान शराब पीकर मेरी बहन को ठोकरों से मारता था। मेरी बहन की उसके ससुराल वालों ने हत्या की है। मेरे पास एक फोन आया उन्होंने बताया की मेरी बहन की मौत हो गई है। तुरंत हम सभी अपनी बहन के घर पहुंचे। उसके ससुराल में देखा तो, उसके शव को नहलाया जा रहा था।

दफनाने से पहले शव को किया गया जब्त

अफसीना के ससुराल वाले उसे दफनाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कब्र भी खोद रखी थी। अफसीना की ससुराल वालों ने हमें उसकी मौत के बारे में कुछ नहीं बताया। जब साहुन अपनी बहन के शव को अपने घर ले जाने की कोशिश करने लगा तो, इमरान और उसके परिजनों ने साहुन को धमकियां दी। जिसके बाद साहुन नगर पुलिस थाने पहुंचा। तब उसने पूरा मामला पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दफनाने से रोका गया।

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

लाल चंद ASI ने बताया की कल फोन के जरिए हमें सूचना मिली थी की दुदवाल गांव में एक महिला की मौत हो गई है। तुरंत पुलिस का जाब्ता दुदवाल गांव पहुंचा। वहां से महिला के शव को जब्त कर मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जिसके शव का आज पोस्टमार्टम किया गया है। महिला के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। महिला के पीहर पक्ष ने बताया कि ससुराल वाले शव को दफनाने की तैयारी कर रहे हैं। उससे पहले शव को जब्त कर लिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading