![]()
बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर में चोरी के मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों की मशक्कत के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया है। अब इनसे कई चोरियों के राज खुल गए हैं। फिलहाल पुलिस चोरी किए गए माल की बरामदगी में जुट गई है। एक दिन पहले इन तीनों ने मिलकर अशोक पु
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले अशोक पुरोहित के घर पर चोरी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने चोरी की घटना कबूल की है। अब तीनों से बरामदगी का प्रयास हो रहा है। पुरोहित ने पुलिस को बताया कि पुश्तैनी जेवर, अशोक की पत्नी का स्त्रीधन, बडे बेटे की पत्नी का स्त्रीधन और मेरी पोती और बेटों के जेवरात चोरी हुए हैं। जिसमें सोने के 6 सेट (6 अंगुठियां, 6 जोडी कान के जेवर, 2 बडे़ गले के हार तथा 6 छोटे हार, 8 सोने की चुड़िया) थे, 12 जोडी कानों के टॉपर, 3 सोने की चैन, 4 नग सोने के कंगन, 7 जोड़ी कानों की सोने की बाली, एक सोने की रखड़ी 3 नाक की सोने की नथ, 10 जोडी बडी चांदी की पायल, 5 जोडी छोटी चांदी की पायल, 2 जोडी रमझोल, 27 नाक के सोने के तिनखे, 8 नग चाँदी की गिलास, 10 चाँदी के प्याले, 7 लेडिज सोने की अंगूठी, 5 जेन्टस सोने की अंगूठी, 3 पैडल सेट (3 कान के, 3 गले के, 3 अंगूठी) सोने के, 9 कानों के सोने के टॉप्स छोटी बच्ची के 6 चांदी के कंगन छोटी बच्ची के 3 चांदी की जेन्टस अंगूठी, 5 चांदी की लेडिज अंगूठी, 4 चांदी के लोटे, 1 चांदी का जग, 1 चांदी का कन्दोला, 2 सोने के बिस्किट, 101 चांदी के सिक्के, 20 चांदी के बिस्किट, 5 चांदी के नोट, 3 सोने के नोट, 1 जोडी चांदी का अंगूठा जिसमें प्रत्येक अंगुली के चांदी के छल्ले जुडे हुए, 3 सोने के मंगलसूत्र, 1 सोने की नगो वाली कोठी, 3 चांदी के फल घूघरा, 1 चांदी के गणेश जी, 1 चांदी का हाथी छल्ला, 2 चांदी के जेन्टस कडे, सोने के पाटला-चूडी (2 पाटला व 4 चूडी), 40 जोडी चांदी बिछिया, 7 चांदी की छोटी कटोरी, 3 पुराने मोबाईल फोन (1 सेमसंग एवं 2 वीवो) तथा लगभग अस्सी हजार रूपये नकद अज्ञात चोर चुराकर ले गये।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले कैलाश बिश्नोई को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद श्यामसुन्दर पुत्र श्रवण कुमार बिश्नोई उम्र 22 साल निवासी जीवन नाथ जी की बगेची के पास जम्भेश्वर नगर, कैलाश उर्फ केलीया पुत्र श्रवण कुमार जाति बिश्नोई उम्र 24 साल निवासी जीवन नाथ जी की बगेची के पास जम्भेश्वर नगर व सुभाष पुत्र राजाराम जाति बिश्नोई उम्र 27 साल निवासी हनुमान जी के मन्दिर के पास फुलनाथ जी की बगेची जम्भेश्वर नगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो बीकानेर शहर सहित अन्य जगहों से चोरी करना स्वीकार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments