![]()
जयपुर की रामनगरिया थाना पुलिस ने मारपीट,अपहरण करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। बदमाशों ने नशे और मौज मस्ती के लिए युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण किया। बदमाशों ने जब पीड़ित के परिवार से पैसा मांगा तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। घटना के क
एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया कि 3 सितम्बर को परिवादी को परिवादी ने एक रिपोर्ट थाने में दी। जिस में पीड़ित ने बताया कि 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे वह फ्लेट पर था। उसी दौरान देवेन्द्र वरखेडा, शिवा, ऋषि व मानसिंह गुर्जर फ्लेट से जबरदस्ती अपनी गाडी में डाल कर उसे ले गए। शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। मेरे जेब से जबरदस्ती रुपए निकाल लिये। रुपयों की मांग के लिए मारपीट की। मेरे को छोडने के एवज में मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों से रुपए मंगवाने के लिए मेरे दोस्तों के पास कोल करवाये। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
बदमाश पीड़ित का अपहरण कर जमवारामगढ की तरफ ले गए तथा रास्ते में रुपयों की मांग को लेकर हाथापाई करते रहे। इन्होंने दो तीन घंटे तक पीड़ित को गाड़ी में रख कर उस के साथ मारपीट की। बदमाश देवेन्द्र वरखेड़ा, शिवा व मानसिंह गुर्जर ने अपने मोबाइल से मनीष व मुकुल के पास मेरे से फोन करवाया तथा दोस्ती को 45000 रुपये डलवाने के लिए कहा,जिस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर टीम ने क्राइम सीन पर पहुंच कर टीम बदमाशों की लोकेशन लेकर जमावरामगढ़ पहुंची जहां पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा। जिस पर पुलिस टीम ने मानसिंह गुर्जर, देवेन्द्र कुमार, शिवा झां, रूषिकेश को गिरफ्तार कर वरदात में प्रयोग ली गई कार को रिकवर किया।
* फोटो गिरफ्तारशुदा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments