![]()
धौलुपर पुलिस ने सरकारी स्कूलों में चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
धौलपुर जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने सरकारी स्कूलों में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अविनाश (20, निवासी उमरारा), माइकल (18, निवासी जौतरोली) और कुलदीप (19, निवासी रसीलपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया स
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2025 को सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव उमरारा, पुरैनी का पुरा और सदर थाना क्षेत्र के भागीरथ पुरा स्थित सरकारी स्कूलों में चोरी की वारदातें हुई थीं। अज्ञात चोरों ने इन स्कूलों से एलईडी, दान पेटी, प्रिंटर और इन्वर्टर जैसे उपकरण चुरा लिए थे।
इन वारदातों के संबंध में, सरकारी स्कूल उमरारा और पुरैनी का पुरा के प्रधानाचार्यों ने सैपऊ थाने में क्रमशः मुकदमा संख्या 328/2025 और 369/2025 दर्ज कराए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल नंबरों का डेटा विश्लेषण किया। इसी आधार पर अविनाश, माइकल और कुलदीप को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया।
पुलिस ने 2 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बसई नवाब पुल, धौलपुर रोड, सैपऊ से पकड़ा। गहन पूछताछ में उन्होंने 28 अगस्त 2025 की रात को विभिन्न सरकारी स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments