पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी के बाद बाड़मेर और बालोतरा में लगे आपत्तिजनक पोस्टर मामले में पुलिस 7 आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस की जांच में पोस्टर और होर्डिग्स न्यू मारवाड़ प्रिंटिंग प्रेस से छपवाना सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपि

एसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय
बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्टर के मामले में कोतवाली थाने मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की गई। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। नामजद आरोपियों में खेराजराम हुड्डा, अशोक कुमार पुत्र जोगाराम, नारायण पुत्र कलाराम, जसराज, गिरधारीराम, श्रवण परेऊ और अशोक लुणवा शामिल हैं। वहीं पोस्टर बालोतरा के न्यू मारवाड़ प्रिंटिग प्रेस से छपवाए गए है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
पूर्व विधायक मेवाराम जैन को करीब 21 माह पहले पार्टी से निष्कासित किया गया था। लेकिन 22 सितंबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने उनका निष्कासन रद्द कर सदस्यता बहाल कर दी और उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कराया।
उनकी वापसी का विरोधियों ने दिल्ली में जाकर भी विरोध दर्ज कराया था। इसी बीच धर, जब दोबारा कांग्रेस में एंट्री हुई तो बाड़मेर और बालोतरा में उनके खिलाफ आपत्तिजनक अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए। इसमें लिखा है- बाड़मेर हुआ शर्मसार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर की कांग्रेस, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं। इस पर दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments