![]()
बूंदी की नैनवां पुलिस ने भैंस चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बूंदी जिले के नैनवां थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चार भैंस बरामद कर ली हैं। इनमें एक भैंस और तीन बछड़ियां शामिल हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी नैनवां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
घटना 24 जुलाई 2025 को हुई थी। फरियादी कालू लाल ने 29 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी तीन भैंस और तीन पाड़ी दोपहर करीब 2 बजे बीड़ में चर रही थीं। जब वह कुछ देर बाद वहां गए तो जानवर गायब थे।
इस मामले में मुकदमा संख्या 205/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज किया गया। पुलिस ने आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रंगलाल पुत्र हरदेव (50) और मनराज पुत्र रंगलाल (50) शामिल हैं। दोनों हमीरपुर थाना मेहन्दवास जिला टोंक के निवासी हैं। तीसरा आरोपी अनिल पुत्र राजराम उर्फ मिठालाल (20) है। वह सुन्थली थाना नैनवां जिला बूंदी का रहने वाला है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक देवलाल, कॉन्स्टेबल रामप्रसाद और कॉन्स्टेबल रामेश्वर की टीम शामिल थी। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments