![]()
एसीबी ने नगर परिषद सभापति के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
झालावाड़ में एसीबी ने नगर परिषद सभापति के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में सभापति फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने चार साल से पेंडिंग पट्टे की फाइल के बदले रिश्वत ली थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ चौकी को परिवादी ने 21 जुलाई को शिकायत दी थी। परिवादी की गांव मुंडेरी में भूमि स्थित है। इसका खसरा नंबर 380 है। इसे पर्यटन इकाई भवन (मोटेल) में कन्वर्जन पट्टा की फाइल नगर परिषद झालावाड़ में पिछले 4 वर्षों से लंबित थी।
परिवादी के अनुसार इस भूमि की पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम है। इसकी 90क कार्रवाई सहित आयुक्त के हस्ताक्षर हो चुके हैं और समस्त राशि जमा करवा दी गई है। पट्टा जारी करने के लिए केवल सभापति संजय शुक्ला के हस्ताक्षर शेष थे।
जब परिवादी सभापति से मिला तो उन्होंने हस्ताक्षर करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। रिश्वत मांग का सत्यापन करवाने पर परिवादी के हाथ जोड़ने पर आरोपी सभापति ने 40 हजार रुपए कागज पर लिखकर बताया। परिवादी ने सभापति से कहा कि वह 30 हजार रुपए ही देगा।
इस पर सभापति ने परिवादी को कनिष्ठ सहायक आकाश से मिलने के लिए कहा। आकाश ने परिवादी को बताया कि सभापति का कॉल आया था और उन्होंने 40 हजार रुपए की बात कही है। वह सभापति से पूछकर उनके बताए अनुसार व्यक्ति को रुपए दिलवाएगा। कार्यालय में पेश डीवीआर चलाकर सुनने पर परिवादी के कथनों की पुष्टि हुई।
एडिशनल एसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि सभापति संजय शुक्ला के कहने पर कनिष्ठ सहायक आकाश कलोसियां और प्राइवेट व्यक्ति अजय कुमार को परिवादी से 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
ट्रेप कार्रवाई का आयोजन कर एसीबी कोटा रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा द्वितीय एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी झालावाड़ चौकी के एडिशनल एसपी डॉ. प्रेरणा शेखावत ने मय टीम के कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय शुक्ला सभापति नगर परिषद झालावाड़ के बताए अनुसार आकाश कलोसियां कनिष्ठ सहायक ने परिवादी को अजय कुमार मारवाड़ा टैंट हाउस को 30 हजार रुपए रिश्वत राशि दिलवाई।
इस पर अजय कुमार प्राईवेट व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आरोपी के घर की तलाशी की कार्यवाही जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments