बाड़मेर कलेक्ट्रेट से महज 200 मीटर दूर बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कैश रुपए चुरा कर ले गए। साथ ही घर के अंदर की तरफ खड़ी बाइक भी चुरा कर ले गए। चोरी के दौरान घर की लाइट कनेक्शन भी काट दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार भवानी सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी दूधवा शिव हाल मधुबन कॉलोनी बाड़मेर शहर 1 अक्टूबर को घर के ताले देकर गांव दूधवा गए हुए थे। सोमवार को सुबह 11 बजे बाड़मेर शहर मधुबन कॉलोनी पहुंचे तो गेट का ताला टूटे हुए थे। आनन-फानन में घर के अंदर घुसे। तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली, डीएसटी, एमओबी की टीमें पहुंची मौके पर।
पीड़ित भवानी सिंह ने बताया- अलमारी में रखे करीब 10 तोला सोना, 45 हजार रुपए कैश, एक बाइक चोर चुरा कर ले गए। चोरों ने चोरी के दौरान लाइट कनेक्शन भी काट दिए। चोरों ने कब चोरी की इसका कोइ्र आइडिया नहीं है।
कोतवाल बलभद्र सिंह ने बताया- मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया है। वहीं टीमें आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। चोर बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बाड़मेर शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी कई सवाल खड़े हो रहे।

घर का सामान बिखरा होने के बाद परिजनों के उड़े होश।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments