उदयपुर के कोटड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात को थाने के सामने महज 150 मीटर दूरी पर चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यह बैंक कोटड़ा मुख्यालय पर है और घटना के बाद रात में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों ने बैंक की
घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की है जब दीवार तोड़े जाने की आवाज सुनकर आसपास लोग जाग गए। लोगों ने बाहर आकर देखा तो दो युवक दिखाई दिए। जिसके बाद वे तुरंत मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि कुछ देर से दीवार को तोड़े जाने की लगातार आवाज आ रही थी। कोई घटना का अंदेशा होने से वे घर से बाहर आए तब वारदात का पता लगा।

पंजाब नेशनल बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यह बैंक कोटड़ा मुख्यालय पर है
रातभर बिजली गुल थी, अंधेरा का फायदा उठाकर आए बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते कोटड़ा में देर शाम से रातभर बिजली गुल थी। चारों ओर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना स्थल पर सुबह लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कोटड़ा थानाधिकारी मुगलाराम और बैंक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान करने में जुट गई है। इनपुट: शाहिदा खान पठान, कोटड़ा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments