![]()
रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर बंदरों ने महिलाओं पर हमला किया।
झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र के सारोलाकलां कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर बंदरों ने महिलाओं पर हमला किया।
लालपुरा मोहल्ले में आवां निवासी संतोष सुमन कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान एक बंदर ने पीछे से हमला कर दिया। तालाब मोहल्ले में कोमल मीणा (17) बालकनी में खड़ी थी, तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। सुमन मोहल्ले में गुड्डी खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान बंदरों ने उसे घेरकर हमला किया।
तीनों घायलों को पहले सारोला सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार कस्बे में अब तक बंदरों के हमले की 8 घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने सारोला थाने के सीआई दौलत साहू को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बंदरों को पकड़कर कस्बे से बाहर ले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने सरपंच सुरेश शर्मा के घर के बाहर देर रात तक धरना दिया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments