![]()
लाखेरी में शनिवार को दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़कर घुसे चोर सोने की अंगूठी और चेन ले गए।
बूंदी के लाखेरी में शनिवार को दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़कर घुसे चोर सोने की अंगूठी और चेन ले गए। मकान मालिक के वापस आने पर चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दीनानाथ योगी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दोपहर के समय जब घर में कोई नहीं था, चोरों ने मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना का खुलासा दोपहर तीन बजे हुआ, जब दीनानाथ योगी घर लौटे। उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखी सोने की अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गए। वारदात के समय दीनानाथ किसी काम से बाहर गए थे और उनका बेटा ड्यूटी पर था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ सुभाष शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments