☜ Click Here to Star Rating
![]()
सिराेही में कीटनाशक छिड़काव के दौरान बेहोश हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के ओबरला गांव में एक दुखद घटना सामने आई। शनिवार सुबह खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय रवि पुत्र सवाराम अचानक बेहोश होकर गिर गया।
.
परिजन तुरंत उसे स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे आबूरोड ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार शाम 4 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन शव को लेकर वापस स्वरूपगंज अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments