☜ Click Here to Star Rating



केस 1. बीकानेर के कोटगेट पर खड़ी टेक्सी से दिन दहाड़े एक युवक बैटरी निकालकर फरार हो गया। घटना डेढ़ महीने पुरानी है, आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

.

केस 2. जयनारायण व्यास कॉलोनी में रिटायर्ड आईएएस के घर से चोर बाथरुम के नल तक उठाकर ले गए। कोई गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।

केस 3. बंगला नगर में एक घर से चोर लाखों रुपए के गहने उठाकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके औपचारिकता पूरी कर ली।

केस 4. खाजूवाला कस्बे में एक के बाद एक तीन जगह चोरी की वारदात हुई। लाखों रुपए के गहने और नगदी पार हो गए।

केस 5. लूणकरनसर तहसील के कालू थाना क्षेत्र में दो घरों में चौबीस घंटे के अंतराल में चोरी हुई लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए।

पिछले दो महीने का ही रिकार्ड निकाला जाए तो साफ है कि बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद है। कभी इधर तो कभी उधर, चोर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। एरिया डोमिनेशन और रात की गश्त के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लग रहा। खासकर चोरों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।

खाजूवाला के तीन घरों में चोरी

शनिवार को दिनदहाड़े वार्ड नंबर 5 की तावणियां कॉलोनी में जयकरण पारीक के घर चोरों ने सबसे पहले हाथ साफ किया। इसके बाद दूसरे घरों में पहुंचे। मूंधड़ा के यहां से डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। दोपहर के समय सुनसान घरों को निशाना बनाया।दूसरी चोरी इसी वार्ड नंबर 5 में कृष्ण पारीक के यहां हुई। अज्ञात चोर अलमारी से 7 भरी सोना चांदी ले गए। इन जेवरात की कीमत करीब 7 लाख रुपये हैं। पारीक ने लंबी चौड़ी लिस्ट पुलिस को सौंपी है, जिसमें चोरी के सामान की जानकारी है। खाजूवाला में तीसरी चोरी वार्ड नंबर 14 में विवेकानंद इंग्लिश स्कूल के सामने गोपाल मूंदड़ा के घर हुई है, जहां अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।

एसपी से शिकायत के बाद भी एफआईआर नहीं

उधर, बीकानेर शहर में करीब एक महीने पहले हुई बैटरी चोरी की पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। ये हालात तब है, जब पीड़ित दिवाकर आचार्य ने इस बारे में पुलिस को चोरी करते युवक के सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध करा दिए। एसपी कावेंद्र सिंह सागर तक को इस बारे में सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस एक बार तो हरकत में आई लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कालू के दो घरों में चोरी

वहीं, लूणकरनसर के कालू थाना क्षेत्र में भी चोरी के दो मामले दर्ज हुए हैं। यहां वार्ड 12 में रहने वाले गोपाल राम ब्राह्मण के घर से तीस-पैंतीस हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। ये घटना एक अगस्त की रात की है। इससे पहले इसी कस्बे के वार्ड 13 में झुमरलाल तावणियां के घर पर भी चोरी हो चुकी है। तावणियां के यहां से चोर सोने के मंगलसूत्र, चांदी के जेवरात सहित कई सामान ले गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading