बुजुर्ग महिला सुशीला देवी की दुकान में चोरी।
अलवर शहर के स्कीम-10 स्थित जैन मंदिर के समीप बीती रात कई दुकानों में चोरी हो गई। एक बुजुर्ग महिला की दुकान से नकदी व सामान ले गए। जिसके जीवन का सहारा केवल दुकान है। बुजुर्ग महिला सुशीला देवी का कहना है कि बेटा उनको अकेला छोड़ गया। अब दुकान में चोरी हो
बुजुर्ग महिला सुशीला देवी ने बताया कि बेटा उन्हें कई साल पहले अकेला छोड़कर चला गया। अब यह दुकान ही उनका सहारा है। बीती रात दुकान बंद कर वह घर चली गई थीं, लेकिन सुबह लौटीं तो देखा कि गल्ला टूटा हुआ है और उसमें रखे 3 से 4 हजार रुपए भी नहीं मिले। दुकान के बाहर रखे फ्रिज में रखा 7 से 10 हजार का सामान भी चोर ले गए। महिला का एक हाथ पहले से टूटा हुआ है। अब यह घटना उनके लिए गहरा आघात बन गई है। वहीं पास के दुकानदार जयसिंह गोपालिया ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चोरों ने उनकी दुकान में भी घुसने का प्रयास किया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। आसपास की सब्जी की दुकान से तराजू, सरस बूथ से सामान, एक दुकान से हाथ रिक्शा और अन्य दुकानों से जरूरी सामान चोरी हो चुका है।

दुकान के अदंर डी फ्रिज से पूरा सामान चोरी कर ले गए।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदार भयभीत हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लग सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments