![]()
जोधपुर शहर में इन दिनों मकान में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। पूर्व में भी कई जगहों पर मामले सामने आ चुके हैं।
जोधपुर शहर में इन दिनों चोरों की गैंग सक्रिय है। करवड़ थाना क्षेत्र के माणकलाव में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जो रात के समय सुने मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवर, नगद रुपए और मोबाइल चुरा कर ले गए।
थाने में मदनलाल पुत्र नारायण लाल माली ने रिपोर्ट दी। बताया कि उनका एक मकान माणकलाव में है। यहां पर 9 सितंबर को घर पर कोई नहीं था इसी का फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और सोने की दो अंगूठ, सोने की तीन जोड़ी लूंग, दो कानों की बालियां, चांदी का 35 तोला वजनी कंदोरा, पायल अंगूठियां 10000 रुपए नगद और एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल चोर चुराकर ले गए। घर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments