![]()
पुलिस ने तीन बाइक को किया बरामद।
बालोतरा जिले की गिड़ा पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक तीन चुराई बाइक बरामद की है। वहीं एक नाबालिग का पुलिस संरक्षण में लिया है। पांच दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी। फिलहाल पुलिस चोरी की वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
दरअसल, गिड़ा खोखसर निवासी बाबुलाल पुत्र रतनाराम ने 6 सितंबर को गिड़ा थाने में एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि डिलेक्स बाइक घर के आगे से चुरा कर ले गए। इधर-उधर ढूंढा लेकिन मिली नहीं। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
एसपी रमेश ने बताया कि क्राइम का शीघ्र खुलासा और शत प्रतिशत बरामदगी के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन अश्ववेग चलाया जा रहा है। एएसपी गोपालसिंह भाटी, बायतु डीएसपी शिवनारायण चौधरी के सुपरविजन में पुलिस टीम बनाई गई।
टीम ने अज्ञात चोरों की तलाश के लिए बायतु व बालोतरा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध युवकों पर नजर रखी गई। इस दौरान संदिग्ध नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया गया। उसकी निशानदेही पर चुराई बाइक डिलेक्स को बरामद किया गया। वहीं दो अन्य बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद नाबालिग को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह में भिजवाया गया हे। कार्रवाई में गिड़ा थाने के हैड कांस्टेबल चैनाराम, केसुंबला चौकी के कांस्टेबल श्यामलाल, प्रेमदान शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments