![]()
हनुमानगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर की चर्चा।
हनुमानगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से बैठक कर हालात की समीक्षा की।
प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह गंभीर है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्री अपने अपने प्रभार वाले जिले में दौरा कर रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका बनी हुई है। ऐसे में आमजन और पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री ने बताया कि यदि नदी में पानी का दबाव बढ़ता है तो 46 ग्राम पंचायतें और 70 गांव प्रभावित हो सकते हैं। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। सभी प्रत्येक क्षेत्र में 15 एईएन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को मिलाकर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती को लेकर भी चर्चा की गई है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सुझाव लेकर एक एसओपी तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले तेज पानी का जिले की जनता और पशुधन पर कोई असर न पड़े।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments