जैसलमेर के डांगरी गांव में हुए हत्याकांड के बाद 4 अगस्त गुरुवार को पत्थर बाजी, आगजनी आदि की घटनाओं को लेकर मुस्लिम महासभा के नेतृत्व में समुदाय विशेष के लोगों ने एसपी अभिषेक शिवहरे को शिकायत दी। एसपी को दी गई शिकायत में बीजेपी नेता स्वरुप सिंह खारा स

मुस्लिम महासभा के नेतृत्व में एसपी को दिया ज्ञापन।
एसपी से मिलकर दी शिकायत
मुस्लिम महासभा के नेतृत्व में शनिवार को रसूल खान व बेरसी खान ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर एसपी को शिकायत दी। इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एसपी ऑफिस में इकठा हुए। इस दौरान शिकायतकर्ता बेरसी खान ने बताया- हम हत्याकांड के विरोध में है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। मगर जिस तरह से धर्म विशेष के खिलाफ नारे लगाए गए, समुदाय विशेष को बाबर व औरंगजेब की नाजायज औलाद बताया गया जो सरासर गलत है। स्वरुप सिंह खारा ने भीड़ को उकसा कर डांगरी गांव में माहौल को बिगाड़ा। ऐसों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनपर कार्रवाई की मांग एसपी से की गई है।
भड़काऊ भाषणों के बाद बिगड़ा माहौल
बीजेपी नेताओं पर भड़काऊ भाषण के आरोप शिकायत में बताया गया- 4 सितम्बर को हिन्दुवादी संगठनों व कुछ बीजेपी नेताओं जैसे स्वरुप सिंह खारा जिला बाड़मेर, भूरसिंह लगेंरा, हाथी सिंह मूलाना व कुछ अन्य लोगों द्वारा भीड़ को गांव डांगरी में एकत्रित किया गया और उसके बाद भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उकसाया गया। स्वरुप सिंह खारा, भूरसिंह लगेंरा व हाथी सिंह मूलाना आदि द्वारा भडकाऊ भाषण देकर प्रशासन को 4 बजे तक का अल्टीमेटम दिया और कहा कि प्रशासन मुसलमानों की दुकानों, मकानों, जमीनों और धार्मिक स्थल (मस्जिद) को 4 बजे तक गिरा दे अन्यथा हम उनको गिरा देंगे। इस तरह के भाषणों के बाद उकसाई हुई भीड़ ने कई लोगों के मकान, दुकान, गाडी, झोंपड़ा आदि को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की गई।

एसपी ऑफिस परिसर में इकट्ठा हुए मुस्लिम समुदाय के लोग।
एसपी से कार्रवाई की मांग की
शिकायत में बताया- स्वरुप सिंह खारा ने गांव डांगरी में हजारों लोगों की उपस्थिति में इस प्रकार का बयान दिया और ऐसा करके इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। स्वरुप सिंह खारा ने जानबूझकर, विद्वेषपूर्ण आशय से एवं मुस्लिम धर्म (इस्लाम) के प्रति घृणात्मक टिप्पणियां करके मुस्लिम समाज के प्रति अन्य धर्मों या समुदायों में शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावना उत्पन्न हुई। इस्लाम धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस भी लगी है। उन्होंने शिकायत देकर स्वरुप सिंह खारा व अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करवाने की मांग की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments