☜ Click Here to Star Rating



जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ नदी का निरीक्षण किया।

हनुमानगढ़ में घग्घर नदी में बढ़ती जल आवक को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ नदी का निरीक्षण किया।

.

कलेक्टर ने आरडी 24, जीरो आरडी और इंदिरा गांधी नहर की आरडी 629 का जायजा लिया। उन्होंने कमजोर तटबंधों को तुरंत मजबूत करने के निर्देश दिए। भारी बारिश के कारण नदी में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। बुधवार शाम तक इसमें और वृद्धि की संभावना है। प्रशासन ने आपातकालीन योजना तैयार कर ली है। जरूरत पड़ने पर इंदिरा गांधी नहर को पीछे से बंद कर घग्घर का अतिरिक्त पानी उसमें डायवर्ट किया जाएगा। एसपी हरी शंकर ने बताया कि एसडीआरएफ की टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। सिविल डिफेंस के साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के एसई संजीव वर्मा के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। वर्ष 2023 की तुलना में इस बार पानी का स्तर काफी कम है। गोगामेड़ी मेले में तैनात पुलिस बल को घग्घर क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से घबराहट में न आने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा, तलवाड़ा झील थानाधिकारी रजनदीप कौर, नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, बीडीओ श्यामसुंदर मूंड सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading