☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में कोच के 140 पदों पर भर्ती की जाएगी। खेल विभाग में खेल परिषद की ओर से 13 साल बाद बंपर भर्ती की जा रही है। इनमें से सबसे ज्यादा 18 पद एथलेटिक्स के कोच लिए हैं। इसके अलावा क्रिकेट, कबड्डी, घुड़सवारी, कयाकिंग एंड कैनोइंग, योगा और मलखंभ समेत 24

.

इसके लिए राजस्थान खेल परिषद ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को सिफारिश भी भेज दी है। इसके बाद जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

40 साल की उम्र के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन राजस्थान राज्य खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया- भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए पात्रता में पटियाला, SAI और किसी भी भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी से खेल डिग्रीधारी या फिर सीनियर राष्ट्रीय पदक विजेता जो ग्रेजुएट हो, वह आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आवेदकों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।

140 पदों पर होगी प्रशिक्षकों की भर्ती

राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 140 पदों पर भर्ती करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही बास्केटबॉल में 15, फुटबॉल में 9, हॉकी में 8, हैंडबॉल में 8, वॉलीबॉल में 7, कबड्डी में 7, तीरंदाजी में 7, बैडमिंटन में 5, तैराकी में 5 खो-खो में 5, टेबल टेनिस में 4, कुश्ती में 4, घुड़सवारी में 5, शूटिंग में 10, क्याकिंग एंड कैनोइंग में 3, जिम्नास्टिक में 3, बॉक्सिंग में 3, भारोत्तोलन में 2, साइक्लिंग में 2, क्रिकेट में 2, टेनिस में 2, योगा में 2, वूशू में 2 और मलखम्भ में भी 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिटन टेस्ट के बाद होगा स्किल टेस्ट

राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि 140 पदों पर प्रस्तावित भर्ती में सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इनमें सबसे पहले रिटन टेस्ट का आयोजन होगा। इसमें पहला पेपर 100 नंबर का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान से जुड़े विषय जैसे भूगोल, इतिहास, संस्कृति और करंट अफेयर्स शामिल होंगे। दूसरा पेपर 100 नंबर का स्पोर्ट्स एजुकेशन पर आधारित होगा।

मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

इसके बाद खेल परिषद द्वारा प्रशिक्षकों का स्किल और फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। जिसकी वैल्यू 100 नंबर की होगी। वहीं प्रशिक्षकों की खेल उपलब्धियों के लिए भी 50 नंबर निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में कुल 250 नंबर में से सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर उन्हें स्किल और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद में शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading