☜ Click Here to Star Rating


जालोर पहुंचे कथावाचक अभयदास महाराज। समर्थन में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी पहुंचीं।

पाली के तखतगढ़ धाम के संत कथावाचक अभयदास महाराज सोमवार शाम 4.30 बजे जालोर पहुंचे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बॉर्डर सील कर रखा था। जालोर पहुंचने से पहले ही अभयदास लगातार फेसबुक पर फोटो-वीडियो शेयर कर रहे थे। जालोर पहुंचने के बाद उन्होंने फेसबुक लाइव

.

बता दें कि जबरन जुलूस के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद अनशन की भी घोषणा की थी। मंत्री जोगाराम के समझाने पर वे 20 जुलाई को तखतगढ़ लौट गए थे। सोमवार को करीब आधे घंटे के इस लाइव में जालोर के कलेक्टर प्रदीप के गवांडे और एसपी ज्ञानचंद्र यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं जालोर लौट आया हूं।

अभयदास महाराज ने सोमवार शाम 4.30 बजे फेसबुक लाइव किया। उन्होंने कहा कि वे जालोर में हैं।

अभयदास महाराज ने सोमवार शाम 4.30 बजे फेसबुक लाइव किया। उन्होंने कहा कि वे जालोर में हैं।

अभयदास के बयान की 7 बड़ी बातें

  • 1.चातुर्मास का संकल्प पूरा करूंगा- आज प्रशासन ने पूरे जालोर को घेर लिया। मैं जालोर में हूं। सनातनी भक्त के घर हूं। 8 अगस्त तक यहीं भक्त के घर रहूंगा। मेरा चातुर्मास का संकल्प पूरा करूंगा।
  • 2.क्या मैं आतंकवादी हूं- डिप्टी एसपी गौतम कुमार, सीआई अरविंद कुमार ने कहा था कि मुझे जालोर में किसी भक्त के घर जाने की भी परमिशन नहीं मिलेगी। आज मैं जालोर में हूं। आरएसी लगा लो, सीआरपीएफ लगा लो, जालोर को घेर लो, क्या मैं आतंकवादी हूं।
  • 3.कलेक्टर एसपी ने जगह-जगह पुलिसकर्मी लगाए- जालोर के कलेक्टर एसपी ने दिन-रात सड़कों को जाम कर दिया। सड़कों पर दुकानदार-खरीदार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगा दिए। ये अनीति और अधर्म है।
  • 4.मुझ पर राजनीति करने के आरोप गलत- मुझ पर राजनीति करने के आरोप लगे। यह दुखद है। मैं धर्मनेता-शास्त्रनेता हूं। मुझे आजीवन राजनीति नहीं करनी। मैं एमपी (सांसद) नहीं बनना चाहता, 25 साल से एमपी यानी मेंबर ऑफ परमात्मा हूं।
  • 5.जांच कमेटी में साधु-संतों का होना अच्छी बात- जांच के लिए प्रतापपुरी महाराज, महंत बालकनाथ और सुमेधानंद सरस्वती महाराज की कमेटी बनी है। अच्छी बात है। वे राजनीति में नहीं होते तो साधु का पक्ष जानने कौन आता?
  • 6.घूम-फिर कर जालोर पहुंचा- मैं बहुत घूम-फिर कर छुपते हुए जालोर आया। सीधे रास्ते से भी आ सकता था। वहां बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात थे। मैं नहीं चाहता था कि पुलिसकर्मी मेरे साथ धक्का-मुक्की कर व्यथित होते और सोतते कि हमने साधु के साथ ऐसा किया। वे तो तुगलकी फरमान का पालन करते हैं। ऑर्डर ऊपर से आता है। ये नहीं चाहता था कि महिलाएं पहुंच जाए। मुझे लाठियां खाता देख खुद भी लाठी खाएं। यह देख मुझे दुख होता। पुलिस ने 200 से ज्यादा महिलाओं पर एफआईआर दर्ज कर दी।
  • 7.मेरे 10 दिन खराब किए- पुलिस और प्रशासन ने मेरे 10 दिन खराब कर दिया। आप साधु के 10 दिन की कीमत जानते हैं? एक साधु करपात्री जी महाराज ने इंदिरा गांधी को श्राप दिया था। आज तक वो परिवार शापित है।
राजेन्द्र नगर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में अभयदास के समर्थक जुटे।

राजेन्द्र नगर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर में अभयदास के समर्थक जुटे।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर समर्थन में पहुंचीं, चेतावनी दी

अभयदास के समर्थन में किन्नर अखाड़े (मेवाड़) की महामंडलेश्वर ईश्वरीनंद गिरी जालोर पहुंचीं। राजेन्द्र नगर स्थित जागनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर उन्होंने कहा- अभदयास महाराज का जालोर में चातुर्मास का संकल्प पूरा होना चाहिए। यही सनातन धर्म है। जब तक उनका चातुर्मास पूरा नहीं होगा, मैं यहीं रहूंगी।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा- अगर किसी ने झूठ बोलकर छल-कपट किया तो मैं पूरे भारत के महिला-पुरुष समर्थकों को यहां जुटाने की ताकत रखती हूं। जालोर में मतभेद चल रहा है। आदमी आदमी का दुश्मन है। हम ऐसे माहौल में यहां आए हैं।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ईश्वरीनंद गिरी जागनाथ महादेव मंदिर में संबोधित करते हुए।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ईश्वरीनंद गिरी जागनाथ महादेव मंदिर में संबोधित करते हुए।

मैंने कलेक्टर प्रदीप के गवांडे और एसपी ज्ञानचंद्र यादव से बात की है। उन्हें चातुर्मास की कथा पूरी कराने की बात कही है। वे तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन साथ है। जब तक ये मामला नहीं थमेगा मैं जालोर में ही रहूंगी। हमने प्रशासन ने मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कथा करने की परमिशन देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन करने वाली 200 अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज किया है। भले ही मुझे जेल जाना पड़े लेकिन मैं सबको मुक्त करा के जाऊंगी।

उन्होंने कहा- कल (मंगलवार) मैं दोपहर 1 बजे आऊंगी। अभयदास महाराज को भी थोड़ा झुकना पड़ेगा। विवादित बयान देने से बचना होगा। गलत बोलने से कुछ नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें

अभयदास महाराज जालोर पहुंचे, फेसबुक-पोस्ट पर लिखा-चातुर्मास पूरा करूंगा:पुलिस-प्रशासन अलर्ट; बीजेपी-शिवसेना ने बनाई 3-3 सदस्यीय कमेटी

पाली के तखतगढ़ धाम के महाराज अभयदास ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे जालोर पहुंच चुके हैं। उन्होंने जालोर शहर की कालका कॉलोनी के जागनाथ मंदिर में होने की बात कही। यह भी ऐलान किया कि अब किसी आगे से कलेक्टर-एसपी किसी संत को ये नहीं कह पाएंगे कि आप किसी भक्त के घर नहीं जा सकते। मैं जालोर में रहकर 8 अगस्त तक चातुर्मास का संकल्प पूरा करूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading